फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Changing weather does not affect health

बदलता मौसम स्वास्थ्य पर न पड़ जाए भारी

Mon, 07 Oct 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Changing weather does not affect health
बदलता मौसम स्वास्थ्य पर न पड़ जाए भारी
विज्ञापन

बिजनौर। मौसम का बदलाव लोगों पर भारी पड़ रहा है, इससे लोग बीमार हो रहे हैं। इस मौसम में तापमान के उतार चढ़ाव से नजला, खांसी, जुकाम और वायरल आदि बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे में खानपान और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने में लापरवाही न करने की सलाह दी है। इस समय थोड़ी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसी मौसम में वायरल के साथ साथ मलेरिया और डेंगू आदि जानलेवा बीमारियां होने का भी खतरा रहता है। इन सबसे बचने के लिए जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है।

लगातार रात और दिन के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में नजला, जुकाम, खांसी, वायरल आदि जानलेवा बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में दुर्गाष्टमी, नवमी, दशमी के अर्द्ध अवकाश के चलते वरिष्ठ परामर्शदाता के कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी है। शासन के निर्देश पर मुख्य त्योहारों पर जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी की जाती है। सोमवार को 12 बजे की ओपीडी में सैकड़ों मरीज वरिष्ठ परामर्शदाता के कक्ष संख्या 48 में मरीजों की लंबी लाइन मिली। लाइन में लगे मरीज सत्यप्रकाश, अहमद अली, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद वाजिद, राममूर्ति, शिवानी चौधरी, विशाखा आदि ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल के अर्द्धअवकाश की जानकारी नहीं थी। वे सुबह करीब नौ बजे आकर लाइन में लगे थे। भीड़ के चलते दोपहर 12 बजे तक भी उनका नंबर नहीं आ पाया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. ज्ञानचंद बताते हैं कि वर्तमान में मौसम बदलाव के चलते नजला, खांसी, जुमान, वायरल आदि बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा में ओपीडी में करीब 150 मरीज अतिरिक्त आ रहे हैं। डा. ज्ञानचंद के अनुसार सोमवार को उन्होंने लगभग 250 ओपीडी की। उन्होंने बताया कि ऋतु परिवर्तन में वायरल के साथ साथ मलेरिया और डेंगू आदि जानलेवा बीमारी होने का खतरा रहता है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार को भोजन में शामिल करने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन

ऐसे करें वायरल से बचाव
1. डेंगू, मलेरिया से बचने के लिए मच्छरों से बचाव करें।
2. घरों और आसपास में पानी इकट्ठा न होने दें।
3. हर जगह स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
4. भोजन में पौष्टिक और संतुलित आहार शामिल करें।
5. पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
6. सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed