{"_id":"9327ff9095625bb13566a4581efad179","slug":"changing-sleeper-hit-several-trains-passenger-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीपर बदलने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर बदलने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद/नजीबाबाद। कल्हेड़ी रेलवे क्रासिंग पर अप लाइन के स्लीपर एवं गिट्टी बदलने का काम चलने से लंबी दूरी की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई रेल गाड़ियों को नजीबाबाद स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिस कारण यात्री परेशान रहे।
इन दिनों रेलवे द्वारा रेल ट्रेक के पुराने स्लीपर और गिट्टी बदलकर टीआरडी मशीनों द्वारा नए स्लीपर लगाने का काम शुक्रवार से शुरू हुआ।
सुबह 11 से शाम छह बजे तक यह काम चला जिस कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई। इस वजह से दोनों दिशाओं की ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारा गया।
एकमात्र डाउन लाइन होने से ट्रेनें प्रभावित हुई। कटियार एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस को नजीबाबाद स्टेशन पर लगभग दो घंटे रोकने के बाद गुजारा गया। जिस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
उधर, कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी शाम छह बजे ब्लॉक खुलने तक प्रभावित रहंी। कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग दिनभर बंद रहने से क्षेत्र का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ने इस संबंध में पूर्व में कोई सूचना भी नहीं दी थी, इसी वजह से यह समस्या हुई।
बैरियर टूटा, सड़क-रेल यातायात प्रभावित
नजीबाबाद। रेलवे क्रॉसिंग 482 का बैरियर क्षतिग्रस्त होने से अप एवं डाउन दिशा की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे रेलवे क्रासिंग बंद न होने के कारण अप दिशा में जा रही पैसेंजर ट्रेन और डाउन लाइन पर खड़ी ऑयल वैगन क्रॉसिंग के दोनों ओर काफी देर तक खड़ी रही।
गेटमैन ने दोनों ट्रेनों को रेल ट्रेक पर लाल झंडियां लगाकर रोका। उधर, क्रॉसिंग क्षेत्र में हाईवे पर कई वाहन भयंकर जाम में फंसे रहे।