{"_id":"5ef63b458ebc3e43382fe9a7","slug":"chandrakant-atreya-hospital-got-a-clean-chit-bijnor-news-mrt48835217","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल को मिली क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल को मिली क्लीन चिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल को मिली क्लीन चिट
बिजनौर। पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सकों समेत 17 लोगों सहित एक मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने हॉस्पिटल को क्लीन चिट दे दी है। हॉस्पिटल की सील खुलने तथा सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के बाद हॉस्पिटल में शुक्रवार से ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गईं।
डॉ. अवधेश वशिष्ठ के पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल में 16 जून को पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत के चलते नहटौर निवासी एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। तीन दिन भर्ती रहने के बाद मरीज में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। डॉ. अवधेश ने इसकी जानकारी तत्काल सीएमओ को दी थी। सीएमओ की ओर से मरीज की ट्रू नॉट जांच कराई गई और उसे जिला अस्पताल से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था। ट्रू नॉट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था, लेकिन इस जांच को पूर्ण विश्वसनीयता की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। इसलिए सभी को लेब से आने वाली जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा थी। 22 जून को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने हॉस्पिटल को सील कर दिया था और चिकित्सक अवधेश वशिष्ठ व दो अन्य चिकित्सकों समेत स्टाफ के 17 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिए। मुरादाबाद रेफर किए गए मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उसे कोरोना नहीं निकला। हॉस्पिटल के संचालक समेत स्टाफ के सभी 17 लोगों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद हॉस्पिटल स्टाफ व प्रशासन ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन से हॉस्पिटल को क्लीन चिट देते हुए 24 जून की दोपहर सील खोल दी। डॉ. अवधेश वशिष्ठ ने दो दिनों तक हॉस्पिटल में सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा किए जाने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गईं।