फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandra Shekhar Azad said that if he wins elections, he will develop Nagina on lines of metropolitan cities

Election: चंद्रशेखर बोले- मैं जीता तो नगीना का हर व्यक्ति कहलाएगा सांसद, महानगरों की तर्ज पर कराएंगे विकास

Thu, 04 Apr 2024 06:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

Election 2024 : आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर मैं चुनाव जीता तो नगीना का हर व्यक्ति सांसद कहलाएगा। उन्होंने कहा कि महानगरों की तर्ज पर नगीना का विकास कराएंगे।

विज्ञापन
Chandra Shekhar Azad said that if he wins elections, he will develop Nagina on lines of metropolitan cities
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि नगीना की जनता ने उन्हें जिताकर देश की संसद भेजा तो नगीना की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वे सांसद बने तो नगीना का विकास महानगरों की तर्ज पर कराएंगे।

विज्ञापन


नगीना के विभिन्न मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान व नुक्कड़ सभाओं में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना सीट से पार्टी प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी नगीना विकास से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हर पार्टी के विधायक व सांसद बना कर कई बार देख लिए लेकिन किसी ने भी आज तक नगीना की तरफ मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में उन्हें सांसद बनाया तो नगीना लोकसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति सांसद कहलाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तमाम पार्टियां आपके वोट का बंटवारा कराकर अपना हित साधने में लगे हैं। इस चुनाव में सभी को बहुत सोच समझकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुटता के साथ उन्हें जिताने में मदद करनी होगी ताकि जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जा सके।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सरफराज अंसारी ने चंद्रशेखर आजाद का चुनाव लड़ाने का एलान किया। इस मौके पर सरफराज अंसारी, मोहम्मद असलम अंसारी, काज़ी अनस, मुजीबुरहमान, आलमगीर उस्मानी, हुसैन अहमद, दानिश, शाकिर, शहजाद अंसारी मोहम्मद केसर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed