फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur's Dr. Gajendra Pratap honored in Delhi

Bijnor News: चांदपुर - डॉ. गजेंद्र प्रताप को दिल्ली में किया सम्मानित

Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chandpur's Dr. Gajendra Pratap honored in Delhi
- एनसीसी के 75 वर्ष पूरे होने पर एनसीसी अचीवर्स अवार्ड-2023 दिया गया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर के पूर्व छात्र व चांदपुर क्षेत्र के गांव तिरपुरा निवासी डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह को एनसीसी अचीवर्स अवार्ड-23 से सम्मानित किया गया है।
एनसीसी एलुमनी क्लब के तत्वावधान में एनसीसी महानिदेशक सभागार दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 23 पूर्व एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। जिसमें चांदपुर क्षेत्र के गांव तिरपुरा निवासी किसान सूरज सिंह व कृष्णा देवी के पुत्र डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हैं। डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह को यह सम्मान राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, मेजर जनरल एसपीएस विश्वासराव अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी दिल्ली निदेशालय तथा एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निसाना ने प्रदान किया।
विज्ञापन

डॉ. गजेंद्र सिंह की प्राथमिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल अब अंकुर पब्लिक स्कूल तिरपुरा में हुई है। जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा महर्षि दयानंद शिशु मंदिर चांदपुर, एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर से 10वीं व विज्ञान स्ट्रीम 12वीं पास की। 2002 में जेएसएच (पीजी) डिग्री कॉलेज अमरोहा से बीएससी, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से कंप्यूटर विज्ञान के साथ गणित में एमएससी, 2013 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। 2015 में स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल एंड इंटीग्रेटिव साइंसेज, जेएनयू में गणित के सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया। वर्तमान में डॉ. सिंह दिल्ली आर्टिलरी बैटरी एनसीसी यूनिट जेएनयू नई दिल्ली के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed