फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebration of BJP's victory in four states

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Celebration of BJP's victory in four states
नजीबाबाद के भाजपा कार्यालय पर चार राज्यों में जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
चार राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडे वाले की ओर से गोकुल मार्केट में खोले गए कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर जश्न मनाया। अवनीश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुमत से जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ की बहुमुखी विकास योजनाओं और सुशासन को जाता है। इस दौरान अमित अग्रवाल, विकास ग्रोवर, रंजीत सिंह, अंकित चौधरी, नितिन विश्नोई, राजीव टंडन, बब्बू खां, गोविंद ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं, भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, तरुण अग्रवाल, लीना सिंघल, अतुल रुहेला, विक्रांत चौधरी, डॉ. राजीव अरोड़ा, नकुल अग्रवाल, आशु अग्रवाल, कलवा शेख मंसूरी ने उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा को भारी विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed