फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CDO visited village Rampur Chatha

सीडीओ ने किया गांव रामपुर चाठा का दौरा

Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
CDO visited village Rampur Chatha
भागूवाला के गांव रामपुर चाठा में ग्रामीणों की समस्या सुनते सीडीओ पूर्ण बोहरा। - फोटो : NAZIBABAD
सीडीओ ने किया गांव रामपुर चाठा का दौरा
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीडीओ ने वन आरक्षित क्षेत्र में बसे और मूल सुविधाओं से वंचित गांव रामपुर चाठा का दौरा दिया। उन्होंने ग्रामीणों को मूल सुविधाएं दिलाने और उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोहरा ने बीडीओ ज्योति चौधरी, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में गांव रामपुर चाठा का दौरा किया। ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। प्रधान सोमदत्त, ग्रामीण रामलाल, राजेंद्र, मंजू देवी, सविता आदि ने कहा कि आजादी के बाद से गांव मूल सुविधाओं से वंचित है। गांव को जोड़ने के लिए न तो यहां पक्की सड़क है और न ही बिजली की सुविधा। कोटावाली नदी के कटान से गांव की दूरी करीब 100 मीटर रह गई है, जिससे ग्रामीण चिंतित है। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को पक्का कराने, गांव में विद्युत लाइन खिंचवाने, जूनियर हाईस्कूल को इंटर कॉलेज कराने, स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा दिलाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपलब्ध कराने, राशन कार्ड बनवाने समेत गांव को कटान से सुरक्षित बचाने की मांग की।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने बीडीओ ज्योति चौधरी को गांव की सभी समस्याओं का एक पत्र सीडीओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार, रामलाल, मनोज, संजय, राजेंद्र, मंजू देवी, सविता, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बनवाएगा गांव में पक्के तटबंध
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने कहा कि ब्लॉक की ओर से गांव में पक्के तटबंध बनाए जाएंगे। इसके लिए 10 लाख रुपये का एस्टीमेट पास कर दिया है, जल्द ही कटान क्षेत्र में पक्के तटबंध बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। गांव में 20 लाख रुपये की लागत के दो सीसी मार्ग भी बनवाए गए हैं। ब्लॉक कार्यालय ने वन विभाग से एनओसी दिलाने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है। गांव वन आरक्षित क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीणों को पक्की सड़क और बिजली की सुविधा नहीं मिल पा रही है। साथ ही कई विकास कार्य भी रुके हैं। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही रामपुर चाठा के ग्रामीणों को मूल सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed