फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught the one who killed Guldar and threw him in the river

गुलदार को मारकर नदी में फेंकने वाले को दबोचा

Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Caught the one who killed Guldar and threw him in the river
गुलदार को मारकर नदी में फेंकने वाले को दबोचा
विज्ञापन

कादराबाद। गांव प्रेमपुरी में करीब साढ़े तीन माह पूर्व रामगंगा नदी में मिले गुलदार के शव के मामले में वन विभागीय अधिकारियों ने एक नामजद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूर्व में भी एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा जा चुका है।

27 अप्रैल को वन विभाग को खेतों में गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने अगले दिन शव को खेत से ढाई सौ मीटर दूर रामगंगा नदी से बरामद किया था। खेत मालिक से पूछताछ के बाद दो साथियों के साथ गुलदार को मारकर नदी में फेंकने की बात सामने आई थी। वन दरोगा श्यामलाल ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया गया था। वन दरोगा श्यामलाल ने बताया कि नामजद दो आरोपी फरार चल रहे थे, आरोपियों में से सोमवार को विभाग की टीम ने एक आरोपी अवतार सिंह उर्फ बाबू को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। तीसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की बात कही है। टीम में वन दरोगा सहित डिप्टी रेंजर विकास कुमार वन रक्षक सुनील राजौरा व अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed