{"_id":"588f87024f1c1b313de8145a","slug":"cash-shortage-did-not-ease","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश किल्लत से नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश किल्लत से नहीं मिली निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ के पीएनबी में लगी खाताधारकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में बैंकों में कैश किल्लत के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पीएनबी व स्टेट बैंक में शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के बाद सोमवार को जैसे ही बैंक खुले, बैंकों के बाहर लंबी लाइन लग गई। कैश कम होने से काफी लोग मायूस होकर जाना पड़ा।
क्षेत्र के कादराबाद सिंडिकेट बैंक, कासमपुर गढ़ी पीएनबी बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों में भी भीड़ लगी नजर आई उपभोक्ता सचिन, राहुल, मनोज, विवेक, कोमल, पवन कुमार पंकज, भोपाल सिंह, कुतुबुद्दीन, शफीक, शाहिद चमौला, इरशाद, दिलशाद, वहाजुद्दीन आदि का कहना है कि शनिवार व रविवार को बैंक की छुट्टी थी। इससे पहले भी सप्ताह में दो दिन बैंक बंद रहा। वहीं बैंकों में भारी भीड़ होने के कारण पेपर वर्क व चेक एवं ट्रांजेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं को भी भीड़ के चलते बैंक में प्रवेश नहीं मिल पाया। ग्राहकों ने डीएम से व्यवस्था में सुधार करने व शासन द्वारा निर्धारित की गई राशि दिलाने की मांग की है। उधर, पीएनबी शाखा प्रबंधक रमेश सोनकुसले व स्टेट बैंक प्रबंधक हरीश कुमार शर्मा का कहना है कि कैश की स्थिति के अनुसार उन्होंने उपभोक्ताओं को पांच से लेकर 24 हजार रुपये तक वितरित किए हैं। शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार की संभावना जताई है।
उधर, नगीना में भारतीय स्टेट बैंक की नगीना शाखा पर सोमवार को भी भारी भीड़ जमा रही। बैंक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की अलग से लाइन लगवाकर कैश निकालने व अपने अन्य कार्य करने के लिए बैंक में भेजा।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से ही बैंक की शाखा पर कैश निकालने, कैश जमा करने व बैंक की किताबों में एंट्री कराने वालों की लाइनें लग गईं। पुलिस प्रशासन ने यहां दो महिला पुलिस कर्मी व अन्य पुलिस स्टाफ को तैनात कर रहा है। बैंक सूत्रों का कहना है कि डिमांड के अनुसार भुगतान किया जा रहा है।