फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case has registered under Gangster Act against two accused in Vishal murder in Bijnor

बिजनौर हत्याकांड: दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज, अपने साथियों के हमले में मारा गया था विशाल

Mon, 01 Jan 2024 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jan 2024 08:31 PM IST
सार

Bijnor Vishal murder case : विशाल पंडित की हत्या के मामले में दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
Case has registered under Gangster Act against two accused in Vishal murder in Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिहाई के वक्त जेल के गेट पर ही एक बंदी की हत्या के इरादे से पहुंचे हमलावरों में विशाल पंडित साथियों की गोली से मारा गया था। इस मामले में जेल में बंद दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बिजनौर में पिछले साल 13 जून को किरतपुर के गांव शादीपुर जौना निवासी राजन पुत्र नरपाल फायरिंग के मामले में जेल भेजा गया था। जेल में बंद रहे राजन की 31 जुलाई की शाम को रिहाई हुई। रिहाई के वक्त ही उसकी हत्या के इरादे से आए हमलावरों ने गोली चला दी थी। इस हमले में राजन की जान तो बच गई, लेकिन एक हमलावर विशाल पंडित पुत्र दीपक शर्मा निवासी विशनलपुर साथी की गोली लगने से ही मारा गया था।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने रौनक पुत्र धर्मेंद्र निवासी हीमपुर दीपा और साजिशकर्ता हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी हर्षित चिकारा को जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान

राजन और हर्षित चिकारा में चल रही रंजिश के चलते ही जेल के गेट पर यह वारदात हुई थी। हर्षित चिकारा ने ही राजन को मारने के लिए विशाल और रौनक को भेजा था। फिलहाल दोनों इस वक्त जेल में बंद हैं। अब शहर कोतवाल अमित कुमार ने हर्षित चिकारा और रौनक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed