{"_id":"666b53cee2bc91d52d062904","slug":"case-filed-against-three-people-including-two-officials-of-electricity-department-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-125239-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्युत विभाग के दो अधिकारियों सहित तीन के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्युत विभाग के दो अधिकारियों सहित तीन के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 14 Jun 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। कोर्ट के आदेश पर नहटौर पुलिस ने विद्युत विभाग के दो अधिकारियों सहित तीन के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों पर उसके मकान पर फर्जी तरीके से विद्युत कनेक्शन लगाने का आरोप है।
पैजनिया निवासी कृष्ण प्रकाश पुत्र सोमप्रकाश ने सीजीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने नहटौर कस्बे में एक मकान का निर्माण कराया है। जबकि प्रार्थी अधिकतर गांव में ही निवास करता है। करीब 5 माह पूर्व वह अपने मकान पर गया तो पता चला कि उसके मकान पर विद्युत कनेक्शन लगा हुआ है। जबकि उसने विद्युत कनेक्शन के लिए न तो स्वयं ही आवेदन किया और न किसी को स्वीकृति देते हुए कोई दस्तावेज दिए। आरोप लगाया कि वह अपने नाम से कनेक्शन मांग रहा था, परंतु विद्युत अधिकारी इस फर्जी कनेक्शन का बिल जमा किए बिना नई कनेक्शन करने से मना कर रहे थे।
जानकारी करने पर पता चला कि किसी संजय वर्मा नाम के व्यक्ति के नाम प्रार्थी के मकान पर विद्युत कनेक्शन जारी किया गया है। आरोप है कि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड धामपुर नहटौर, एसडीओ विद्युत उपकेंंद्र नहटौर ने उसकी बिना सहमति व अनुमति के संजय वर्मा निवासी नामालूम के नाम से कनेक्शन जारी कर दिया। उक्त अधिकारियों ने शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अधिशासी अभियन्ता, एसडीओ व संजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।