फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against six for dowry murder

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया

Thu, 25 Aug 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six for dowry murder
दहेज हत्या के आरोप में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नगीना। दहेज की मांग पूरी ना होने पर एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गला दबाकर व जहरीला पदार्थ देकर मार देने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
ग्राम नांगल सोती निवासी मृतका के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसकी बहन मीनू का विवाह सन 2009 में ग्राम खेड़ा थाना नजीबाबाद निवासी बृजेश ( हाल निवासी रेलवे कॉलोनी नगीना) के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से उसकी बहन का मानसिक उत्पीड़न करने लगे तथा बार-बार दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि 11 अगस्त को मीनू रक्षाबंधन पर मायके आई और उसने बताया कि मेरा पति व उसके सभी परिवार वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। इसके बाद मीनू को उन्होंने समझाकर वापस ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन

17 अगस्त की सुबह बड़ी बहन पूनम का फोन हमारे पास आया की रात मीनू का फोन आया था, वह बहुत परेशान थी। जिसे सुनकर मेरी मां जब नगीना गई तो उसने देखा कि उसके पति बृजेश व उसके परिजनों ने मेरी बहन का मुंह दबाकर उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया और उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed