फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against seven including retired BDO and ADO

सेवानिवृत्त बीडीओ और एडीओ सहित सात पर केस दर्ज

Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven including retired BDO and ADO
नहटौर (बिजनौर)। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पर नहटौर ब्लॉक की तत्कालीन खंड विकास विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी समेत सात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। साल 2018 में जारी किए गए एक मृत्यु प्रमाणपत्र को फर्जी बताते हुए यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तत्कालीन बीडीओ के साथ-साथ एडीओ भी अब रिटायर्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला अफगानान निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया कि उनके बेटे अर्पित गुप्ता के नाम करीब डेढ़ करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी व नोएडा में एक फ्लैट था। बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने के लिए उसके बेटे अर्पित गुप्ता को जहर पिला दिया गया, जिसकी मेरठ ले जाते समय 13 सितंबर 2017 को मौत हो गई। अर्पित की मौत के मामले में उन्होंने अपने दूसरे बेटे तरुण आदि के खिलाफ भी नहटौर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि तरुण गुप्ता की ओर से अर्पित की मौत ब्रेन हैमरेज से होना बताते हुए नगर पालिका नहटौर में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। उनके आपत्ति लगाने पर नहटौर नगर पालिका ने आवेदन पत्र निरस्त कर दिया था, जिसके बाद उनकी पत्नी अनीता गुप्ता, बेटे तरुण गुप्ता व मृतक बेटे की पत्नी शौम्या अग्रवाल ने मृत्यु की दिनांक 13 जून 2017 बताते हुए पते के रूप में मोहल्ला अफगानान रुस्तमपुर पालीजट दर्शाते हुए ब्लॉक में भी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। ब्लॉक के अधिकारियों की ओर से 16 फरवरी 2018 को अर्पित का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। टर्म इंश्योरेंस की रकम व नोएडा के फ्लैट की रकम हासिल करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया। पुलिस के मुताबिक अब रिटायर्ड हो चुकी बीडीओ सुधा पाठक, रिटायर्ड एडीओ नरेश कुमार, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विपिन सैनी, अनीता गुप्ता, तरुण गुप्ता, शौम्या अग्रवाल सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed