फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against four in youth's suicide

युवक की आत्महत्या में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four in youth's suicide
युवक की आत्महत्या में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

स्योहारा। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। एक विवाहित महिला व उसकी मां पर अनैतिक दबाव बनाने का आरोप है।

सोमवार शाम नगर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मुरादाबाद में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने मोहल्ले की एक महिला पर पुत्र को प्रेम जाल में फंसाकर उस पर अनैतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पिता ने बुधवार को थाने पहुंचकर दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले की ही 38 वर्षीय महिला सोनी ने उसके पुत्र को पहले प्रेम जाल फंसाया और उसके बाद उससे रुपये की मांग करने लगी। सोनी की मां बबली भी उसके पुत्र पर सोनी को घर में रखने का दबाव बनाने लगी। उन्होंने सोनी पत्नी रंजीत, बबली पत्नी रमेश, अर्जुन पुत्र सरनचंद व मुकुल पुत्र सुरेश निवासीगण मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती मिलकियान पर आरोप लगाया कि इनके द्वारा उसके पुत्र पर अनैतिक दबाव डाला गया, जिसके कारण उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed