{"_id":"5ec6b9448ebc3e9ac806f1c8","slug":"cardholders-sold-ration-to-merchants-bijnor-news-mrt482794150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों ने ही व्यापारियों को बेच दिया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों ने ही व्यापारियों को बेच दिया राशन
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सरकार द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीबों की मदद के लिए नि:शुल्क बांटा जा रहा गेहूं व चावल कार्ड धारकों ने ही दुकानदारों को बेच दिया। इस मामले में पूर्ति विभाग की टीम ने राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त करने की संस्तुति की है।
गांव उमरी पीर में बुधवार को गांव वालों ने शिकायत की थी कि गांव में गरीबों को बांटने के लिए आए राशन को राशन डीलर ने दुकानदारों को बेच दिया है। पुलिस ने गांव के राशन डीलर अरशद व गांव सिसौना निवासी नसीम को दबोच लिया था। नसीम की गाड़ी से करीब सात क्विंटल गेहूं व चावल बरामद हुए थे। बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक डॉ. विनीता ने इस मामले की गहराई से जांच की। जांच में राशन डीलर अरशद का स्टॉक सही मिला। नसीम की गाड़ी से मिला गेहूं व चावल उसे गांव के दुकानदारों ने बेचा था। जांच में पता चला कि राशनकार्ड धारकों ने ही अपना राशन गांव के दुकानदारों को अपनी मर्जी से बेचा था। दुकानदारों ने यह राशन नसीम को बेच दिया। मामले में प्रथम दृष्टया राशन डीलर या व्यापारी नहीं बल्कि राशनकार्ड धारक दोषी निकले। इन राशन कार्ड धारकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद इनके कार्ड निरस्त करने की संस्तुति तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। पुलिस ने राशन डीलर व नसीम को छोड़ दिया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार त्यागी का कहना है कि पुलिस को अभी इस बाबत जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।