फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car snatched from Bhakiyu District President

भाकियू जिलाध्यक्ष से छीनी बोलेरो गाड़ी

Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Car snatched from Bhakiyu District President
भाकियू जिलाध्यक्ष से छीनी गाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष से संगठन की बोलेरो गाड़ी हथियारों के बल पर छीन ली गई। इस मामले में भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 10-15 युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है, इसी संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिलाए जाने का आरोप भी लगाया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। रात तक किसान यूनियन के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष थाने में जमा रहे।
गांव बागड़पुर निवासी कुलदीप सिंह भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष हैं। वह बृहस्पतिवार को बिजली दफ्तर में धरना-प्रदर्शन करने के बाद गांव लौट रहे थे। संगठन की बोलेरो गाड़ी को सुधांशु चला रहा था। जिसमें जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह और तीन अन्य कार्यकर्ता भी बैठे थे। आरोप है कि उनकी गाड़ी जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के गंज रोड स्थित झंडापुर के पास पहुंची तो बाइक सवार 10-15 युवकों ने पीछा किया। एक बाइक को गाड़ी के सामने लाकर खड़ा कर दिया और जिस पर उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी। आरोप है कि तभी अंकित और कपिल नाम के युवक ने हथियार दिखाकर उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल लिया। चालक की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद आरोपी गाड़ी छीन कर बिजनौर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकार ली। मामले की सूचना पर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह शहर कोतवाली पहुंच गए। उनका आरोप है कि आरोपियों में शामिल एक युवक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का ब्लॉक अध्यक्ष है। संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह के समर्थकों ने उसके इशारे पर गाड़ी छीनी है। छह साल पहले यह गाड़ी संगठन को दी गई थी। जिला अध्यक्ष पद से हटने के बाद दिगंबर सिंह ने गाड़ी की चाबी संगठन को सौंप दी थी। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने पांच युवकों को नामजद करते हुए 10-15 युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि गाड़ी को लेकर दोनों संगठनों में विवाद चल रहा है। तहरीर मिली है मामले में जांच की जा रही है। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि गाड़ी हमारी है। भाकियू जिलाध्यक्ष स्वयं गाड़ी छोड़कर गए हैं। सहानुभूति बटोरने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed