फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cane price of Rs 350 a quintal sought

गन्ना मूल्य 350 रुपये क्विंटल मांगा

Tue, 06 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cane price of Rs 350 a quintal sought
बिजनौर में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाकियू के बैनरतले किसान सोमवार को गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। किसान जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। किसानों ने फसल बीमा पर प्रीमियम काटे जाने पर नाराजगी भी जताई। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की जिला प्रशासन को चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान सोमवार सुबह नगीना रोड स्थित गढ़ी चौक पर एकत्र हुए। किसान जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए करीब 1.30 कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने यहां कलक्ट्रेट में ही धरना देकर बैठ गए। धरनास्थल पर हुई सभा में प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों से प्रीमियम के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। पहले से ही खेती में घाटा झेल रहे किसानों को प्रीमियम काटने के नाम पर और सताया जा रहा है। किसानों का गन्ने का मूल्य तो समय पर दिलाया नहीं जाता,  उस पर नए-नए तरह के कर्जे लाद दिए जाते हैं। गन्ने की फसल पर योजना का कोई लाभ नहीं है, जबकि वेस्ट यूपी में 95 प्रतिशत जमीन पर गन्ने की फसल खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों से काटा गया प्रीमियम वापस न होने पर आंदोलन किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। 
विज्ञापन

राजपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हित की हर लड़ाई में भाकियू साथ है और किसानों का शोषण नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनुज सिंह को सौंपकर साढ़े चार बजे धरना समाप्त किया गया। इस दौरान हरपाल सिंह, संदीप कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, गिरिराज सिंह, युवराज, रामपाल सिंह, प्रीतम सिंह, राहुल देशवाल, परवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहीं मांगें
 गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल हो।
 गन्ने को उधार बेचने का कानून समाप्त हो।
 गन्ना भुगतान नहीं करने वाली मिल मालिकों व प्रतिनिधियों को जेल भेजें।
 गांवों के भार के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने।
 खादर में फसल बर्बादी रोकने का इंतजाम करने व किसानों  को मुआवजा दिलाने।

11 को चक्का जाम करेंगे किसान
नजीबाबाद। भाकियू भानू गुट ने किसान-मजदूर वर्ग की समस्याओं का त्वरित निस्तारण न होने पर 11 सितंबर को चक्का जाम करने का ऐलान किया। aतहसील परिसर में भाकियू भानू गुट ने मासिक पंचायत आयोजित की। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन केवल पूंजीपतियों की बात सुन रहा है। किसान-मजदूर वर्ग की लंबित समस्याओं के निराकरण की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष रणधावा सिंह ने किसान-मजदूरों की मांगों के समर्थन में 11 सितंबर को मोटा महादेव तिराहा क्षेत्र में चक्का जाम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चक्का जाम से होने वाली अव्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन को लेनी होगी। भाकियू नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिसमें गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऐच्छिक करने, नांगल-चंदक नहर पटरी मार्ग पक्का करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसान को पेंशन देने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, किसान का कर्ज माफ करने, बिजली-पानी मुफ्त देने, बिजौरी मार्ग का निर्माण शीघ्र करने की मांग की गई। पंचायत में महिला नगर अध्यक्ष सुरैैया नसीम, रामकुमार, नसीम अहमद, सुनील, राजेंद्र सिंह, मुकुल कुमार, इरशाद, अरविंद, योगेंद्र, डोरीलाल, रामकिशन, रामकुंवर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed