फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign to make the city free of polythene

शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का अभियान तेज

Wed, 11 Jul 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 11 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Campaign to make the city free of polythene
शेरकोट बाजार में पॉलीथिन जब्त करती पालिका टीम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शासन के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाओ एवं पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए नगर पालिका की टीम द्वारा अभियान चलाया  गया। इस दौरान टीम ने दुकानों, ठेलों, फड़ धारकों आदि से  करीब पांच किलो पॉलीथिन जब्त की। भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका परिषद बिजनौर के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने शहर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया और पॉलीथिन प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए कई दुकानों, फड़ों, ठेलों आदि से पॉलीथिन जब्त की। ईओ ने दुकानदारों के साथ-साथ आम जनता से भी पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। टीम में यशवंत कुमार, अमित गौतम, शमीम अहमद, सुंदरलाल, श्रवण कुमार, शाकिर, कोमल आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन

उधर, मंडावर में मंगलवार नगर पंचायत की ईओ गार्गी ने नगर में पॉलीथिन को बंद कराने को लेकर अभियान चलाया। शासन की मंशा है कि प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर हाल में 15 जुलाई तक पॉलीथिन पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए ईओ गार्गी अपनी टीम के पंचायत लिपिक राजकुमार, मोईन अहमद, चंचल कुमार, लाखन सिंह, प्रदीप कुमार, सलमान आदि के साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान ने ईओ ने 20 दुकानों से करीब साढ़े नौ किलो पॉलीथिन जब्त की। ईओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करता पाया गया तो उससे दंडित कर जुर्माना वसूला जाएगा।  वहीं हल्दौर में  नगरपालिका कर्मचारियों ने पॉलीथिन की रोकथाम के लिए प्रशासन के आदेश पर अभियान चलाकर दुकानदारों व फल विक्रेताओं से चेकिंग के दौरान करीब 12 किलो पॉलीथिन जब्त की। पॉलीथिन चेकिंग अभियान टीम में शामिल पालिका कर्मी नौशाद ने बताया कि चेकिंग के दौरान करीब 12 किलो पॉलीथिन की थैली जब्त की गई। इस मौके पर नगर पालिका के अजय मोहन शर्मा, अरुण कुमार, गौतम कुमार, रमेश सिंह आदि रहे। पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को पॉलीथिन की थैलियों में सामान न बेचने की चेतावनी दी है। 
 डीएम अटल कुमार राय ने जिले के अफसरों से पूरे जिले में प्लास्टिक व पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जिले के सभी एसडीएम, सीओ, नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ से कहा है कि प्लास्टिक व पॉलीथिन पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसको रोकने की जरूरत है। डीएम ने अफसरों से कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से  पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक के लिए 11 से 17 जुलाई तक अभियान चलाया जाए। जन जागरूता अभियान चलाकर पॉलीथिन को जब्त किया जाए। किसी भी दशा में जिले में पॉलीथिन का प्रयोग न हो ।  


धामपुर में मंगलवार को धामपुर में ईओ सुरेंद्र यादव ने अभियान चलाकर नगर के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान पॉलीथिन में सामान बेच रहे व्यापारियों से पॉलीथिन को जप्त कर लिया। भविष्य में पॉलीथिन को इस्तेमाल करने पर कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया। उधर, शेरकोट में ईओ धर्मराज राम के निर्देशन में टीम ने नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 35 किलो पॉलीथिन बरामद की गई। वहीं अफजलगढ़ पालिका की टीम ने अभियान चलाकर 20 किलो से ज्यादा पॉलीथिन बरामद की। सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह ने दुकानदारों को हिदायत दी कि यदि 15 जुुलाई के बाद किसी भी दुकान पर पॉलीथिन पकड़ी में जाती है तो दो हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी टीम को देख दुकान बंद करके भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed