फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Campaign launched in the district, plants planted

जिले में चला अभियान, रोपे गए पौधे

Sun, 04 Jul 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched in the district, plants planted
जिले में चला अभियान, रोपे गए पौधे
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/बढ़ापुर/मंडावर। रविवार को जिले भर में अभियान चलाकर पौधे लगाए गए। राजकीय कृषि क्षेत्र पृथ्वीपुर में अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, अपर जिला कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह, योगेंद्र पाल सिंह योगी आदि आदि मौजूद रहे।
नगीना में ईओ इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों व सभासदों ने स्टेशन रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, रायपुर रोड, नगर पालिका वाटर वर्क्स परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लेखाकार मदनपाल सिंह, तलत अहमद, सभासद मोहम्मद तालिब, गोपाल शर्मा, नासिर मिर्जा आदि मौजूद रहे। बढ़ापुर में एसडीएम नगीना घनश्याम वर्मा, डीडीओ एस कृष्णा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, प्रमोद चौहान ने गांव इस्माइलपुर दमी में पौधे रोपित किए। खुशहाल सिंह, विजय सिंह, ठाकुर अजयराज सिंह, संदीप वर्मा, दीपक कुमार, हेमराज सिंह, सन्नी, सोहित गुप्ता, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। मंडावर के गांव मोहिउद्दीनपुर में ग्राम प्रधान जगदीश सैनी ने प्राथमिक विद्यालय, तालाब व अन्य जगह पर 500 पौधे लगवाए गए।
विज्ञापन

हल्दौर के राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेघराज राणा, नीरज, नरदेव, प्रवेश कुमार, संजय सिंह आदि रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कपिल शर्मा, हिमांशु चौधरी आदि रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार नेे पुुलिस स्टाफ के साथ थाना परिसर में पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने पौधरोपण किया। प्रदीप अग्रवाल, अबरार अंसारी, अनुज अग्रवाल, रफी अंसारी, अमित अग्रवाल एडवोकेट, नाजिम अंसार तलहा मकरानी एडवोकेट, दीपक अरोड़ा, राकिब अंसारी, सचिन अग्रवाल, जावेद आदि रहे। अफजलगढ़ सीएचसी, पीएचसी पर पौधे लगाए गए। पीएचसी कासमपुरगढ़ी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश निराला व डॉ. रजनीश कुमार ने पौधों का महत्व बताया। इस अवसर दौरान अरुण कुमार, मनोज शर्मा, रोहिताश्व चौधरी, मीनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed