{"_id":"602c175f8ebc3ee90e381c44","slug":"campaign-against-illegal-kiosks-dhampur-news-mrt5257096166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खोखों के खिलाफ चल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खोखों के खिलाफ चल अभियान
विज्ञापन
अवैध खोखों के खिलाफ चल अभियान
धामपुर। डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने राजस्व व पुलिस बल के साथ अवैध तौर पर सरकारी जमीन पर रखे अवैध खोखों को हटाने के लिए अभियान चलाया। एसडीएम ने खोखे हटवाने के लिए दो दिन का वक्त दिया है। चेतावनी दी है कि 18 फरवरी तक खोखे नहीं हटे तो 19 फरवरी शनिवार को उन्हें जेसीबी से हटवा दिया जाएगा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।
नगर में तहसील, एसडीएम कार्यालय के अंदर और बाहर लोगों ने अवैध रूप से खोखे रख कब्जा कर रखा है। अधिकांश लोगों ने अपने खोखे रखकर दूसरे लोगों को कारोबार करा रखा है। उन्होंने ये खोखे किराए पद दे रखे हैं। बार के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि यहां 163 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। अधिवक्ताओं के नाम पर उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। एसडीएम ने बगैर लाइसेंस के टाइप करने, स्टांप बेचने, जनसेवा केंद्र चलाने वालों पर रिपोर्ट कायम कर उनके लाइसेंस कैंसल कराने के निर्देश तहसीलदार रमेशचंद चौहान को दिए। एसडीएम ने कहा कि कातिब और स्टांप बेंडर भी अधिवक्ता के बस्ते पर ही काम करेंगे। उन्हें अलग से खोखे रखकर बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बताया कि गया सिंचाई, विद्युत और तहसील के कुछ कर्मी खोखे रखवाने में आरोपियों से हमसाज हैं। एसडीएम ने तहसीलदार को 19 फरवरी को पुलिस बल के साथ सभी प्रकार के अवैध खोखों को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इस मौके पर तहसीलदार आरसी चौहान, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी, लेखपाल डेबिड कुमार आदि मौजूद रहे।