फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cameras will be installed on sugarcane committees, DCO office

गन्ना समितियों, डीसीओ दफ्तर पर लगेंगे कैमरे

Tue, 14 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cameras will be installed on sugarcane committees, DCO office
गन्ना समितियों, डीसीओ दफ्तर पर लगेंगे कैमरे
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद की सभी गन्ना समितियां, गन्ना विकास परिषद के कार्यालयों व जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे वेब इनेबिल्ड होने से कार्यालय की गतिविधियों पर जिला गन्ना अधिकारी से लेकर लखनऊ के अफसरों की नजर रहेगी। यानी वेब इनेबिल्ड के जरिए यह कैमरे सीयूजी नंबरों से लिंक्ड रहेंगे, जिससे जुड़े अधिकारी कही से ही कार्यालयों की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।

गन्ना विभाग हाईटेक हो रहा है। काफी योजनाएं विभाग की ऑनलाइन हो गई है। अब विभाग की समस्त गन्ना समिति, गन्ना विकास परिषदों, जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय प्रांगण के बाह्य परिसर व समस्त क्रियाशील आंतरिक कक्षों, बैठक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यालय प्रांगण के सभी बाह्य एवं आंतरिक स्थलों को कैमरे की रेंज से पूर्णतया कवर किया जाएगा। कक्षों में वेब इनेबिल्ड कैमरा स्थापित किए जाएंगे, जो सम्बन्धित अधिकारी सहित मुख्यालय के भी अफसरों के सीयूजी नंबर से लिंक्ड होंगे। इस व्यवस्था से सम्बन्धित अधिकारी बैठक आदि में रहते हुए भी अपने कार्यालय की गतिविधियों पर पैनी नजर रख सकेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने सभी जिलों को निर्देश दिए। उधर जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि मुख्यालय से इस संबंध में निर्देश दिए गए है। सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed