फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Called to make Mission-2022 a success

मिशन-2022 को सफल बनाने का किया आह्वान

Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Called to make Mission-2022 a success
मिशन-2022 को सफल बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा के बूथ सत्यापन सेमिनार में मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। सेमिनार में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर का स्वागत किया ।

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता और नगर महामंत्री संजय सैनी के संचालन में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर का स्वागत किया गया। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों एवं संयोजकों से 23 से 30 अगस्त बूथ सत्यापन कराने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ता से प्रत्येक बूथ को सुनिश्चित ढंग से गठित करने और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा के विधानसभा चुनाव मिशन-2022 को सफल बनाने की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील। कार्यक्रम में भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, तरुण राजपूत, राजीव अग्रवाल, डॉ. बीरबल सिंह, बलराज त्यागी, तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, विक्रांत चौधरी, रुस्तम यादव, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, वीरेंद्र शर्मा, जुग्नेश कुमार, राजकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed