{"_id":"612d1dfd8ebc3e5fa21d3510","slug":"call-to-connect-youth-with-rld-nazibabad-news-mrt5540618141","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रालोद से जोड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रालोद से जोड़ने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को रालोद से जोड़ने का आह्वान
नजीबाबाद। युवा राष्ट्रीय लोकदल ने युवा संवाद एवं सदस्य अभियान में वर्ष 2022 मिशन के लिए युवा शक्ति को राजनीति में सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि रूहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष सचिन अहलावत ने युवा राष्ट्रीय लोकदल के युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसान-मजदूर का सच्चा मसीहा बताया।
उन्होंने चौ. अजित सिंह और जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद को ऊर्जा मिलने का दावा किया। जिलाध्यक्ष हनी तोमर ने युवाओं से जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद संगठन को सशक्त बनाने और उनके हाथों में प्रदेश की सत्ता सौंपने के लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजक वरुण चौधरी के निर्देशन में इंविटेशन हॉल में आयोजित युवा संवाद एवं सदस्यता अभियान में अनेक युवाओं ने रालोद की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष हनी चौधरी की अध्यक्षता और रतिराम सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अनूप चौधरी, चौ. लटूर सिंह, वसीम अहमद, वरुण चौधरी, पुखराज सिंह, विनीत चौधरी, मुंशीराम, प्रशांत चौधरी, पंकज चौहान, नितिन मलिक, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।