फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bypass can be built in Kotwali countryside, survey will be done

कोतवाली देहात में बन सकता है बाईपास, होगा सर्वे

Fri, 18 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bypass can be built in Kotwali countryside, survey will be done
खस्ताहाल बिजनौर-कोतवाली मार्ग। - फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात में बन सकता है बाईपास, होगा सर्वे
विज्ञापन

बिजनौर/कोतवाली देहात। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात में ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि यहां बाईपास मार्ग भी बन सकता है। जिसके लिए जल्द ही सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, ओवरब्रिज के निर्माण का कुछ व्यापारी विरोध कर रहे हैं। जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने बाईपास निर्माण की संभावनाओं पर भी गौर करने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि ओवर ब्रिज बनेगा या बाईपास यह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ही तय करेगी।
बिजनौर से कोतवाली तक 24 किलोमीटर लंबी सड़क अब पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बन चुकी है। निर्माण भी चालू हो गया है। कोतवाली तक छोटे बड़े 42 पुलों का निर्माण किया जाना है। इसी प्रोजेक्ट में कोतवाली देहात में 200 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण भी शामिल है। 14 मीटर चौड़े इस ओवर ब्रिज निर्माण के बाद नीचे दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनेगी। अब कुछ व्यापारियों ने ओवर ब्रिज निर्माण का विरोध करते हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात की। जिन्होंने ओवरब्रिज निर्माण की जगह बाईपास की मांग उठाई। केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब हाईवे अथॉरिटी बाईपास बनाने के लिए सर्वे शुरु करेगी।
विज्ञापन

बिजनौर में दिया है बाईपास
बिजनौर कोतवाली रोड को मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। ट्रैफिक मुजफ्फरनगर की ओर से आते जाते बिजनौर शहर में प्रवेश ही नहीं करेगा और बाईपास से निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं कोतवाली के व्यापारी
बेरोजगार हो जाएंगे व्यापारी
व्यापार मंडल कोतवाली देहात के अध्यक्ष वीरपाल सिंह का कहना है कि कोतवाली देहात में ओवरब्रिज बनने में से सैकड़ों व्यापारियों के बेरोजगार होने का खतरा है। ओवरब्रिज बनने से कस्बे का पूरा बाजार प्रभावित होगा। वह इस संबंध में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि ओवरब्रिज नहीं रोका गया तब संगठन आंदोलन करेगा।
नहीं बनना चाहिए ओवरब्रिज
व्यापारी मुकेश त्यागी का कहना है कि प्रस्तावित हाईवे निर्माण में ओवर ब्रिज के स्थान पर बाईपास बनना चाहिए। सभी बड़े शहरों में बाईपास बन रहे हैं। इससे कस्बे में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और व्यापारियों का भी अहित नहीं होगा।
बाईपास बनने से कम होगी वाहनों की संख्या
व्यापारी आजम जैदी का कहना है कि एनएचएआई को व्यापारियों का हित देखते हुए बाईपास निकालना चाहिए। बाईपास के बनने से कस्बे में आने वाले वाहनों की संख्या बेहद कम हो जाएगी तथा गांव देहात के लोगों को बाजार का लाभ मिलता रहेगा।

कोतवाली देहात में ओवरब्रिज बनाया जाना है। प्रोजेक्ट में शामिल है। हालांकि बाईपास की संभावना के लिए भी सर्वे होगा। ओवरब्रिज बनेगा या बाईपास यह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ही तय करेगी। फिलहाल हाईवे के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है - सतेंद्र पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed