फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   byke sawaron ka kaal ban gayi bus

बाइक सवारों के लिए काल बन गई बस

Wed, 09 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
byke sawaron ka kaal ban gayi bus
नगीना-धामपुर मार्ग पर कस्बा कोटरा के सामने बाइक से भिड़ंत के बाद सड़क किनारे खड़ी बस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव कस्बा कोटरा के सामने हुई बस और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक बाइक से शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के विरोध में गुस्साए मृतकों के  परिजनों व बारात में शामिल होने आए लोगों के साथ मौके पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया।  नगीना थाने के कस्बा कोटरा निवासी मोहम्मद सुल्तान के यहां धामपुर के गांव अमखेड़ा सजरपुर से बारात जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए अमखेड़ा सजरपुर का जुल्फकार (22) पुत्र इकबाल, मुहर्रम अली (18) पुत्र इकरार, अबरार (16) पुत्र बाबू बाइक से कस्बा कोटरा जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे कस्बा कोटरा के मोड़ पर नगीना की ओर से आ रही बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार जुल्फकार और मुहर्रम अली की मौके पर मौत हो गई, जबकि अबरार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दो बाइक सवार मुशर्रफ पुत्र यूसुफ अली स्योहारा थाने के गोविंदपुर निवासी व गांव सबदलपुर निवासी रिहान पुत्र रिजवान भी बस से टकराकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ लग गई। मृतकों के परिजनों के साथ शादी में आए लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ हरिमोहन सिंह व कोतवाल नाथीराम पंवार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को आश्वासन देकर शाम करीब पांच बजे जाम खत्म कराया। बाकी तीनों घायलों को नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां से तीनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। चालक बस को लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। 


बाइक सवार युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती। लोग अपनी जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए भी हेलमेट नहीं पहनते। बाइक सवार लोगों को हेलमेट पहनने के लिए बार-बार चेताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed