फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses will run soon for Dehradun via Bijnor via Mandawar

बिजनौर वाया मंडावर होते हुए देहरादून के लिए जल्द चलेंगी बस

Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Buses will run soon for Dehradun via Bijnor via Mandawar
बिजनौर वाया मंडावर होते हुए देहरादून के लिए जल्द चलेंगी बसें
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बिजनौर डिपो बिजनौर से वाया मंडावर हरिद्वार होते हुए देहरादून के लिए बस सेवा शुरूकरेगा। अभी हाल ही में निगम ने देहरादून के लिए वाया नजीबाबाद तीन बसें शुरू की हैं। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी बिजनौर डिपो बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

बिजनौर डिपो के बेड़े में कुल 115 बसें हैं। इनमें से 85 निगम की और 30 अनुबंधित शामिल हैं। अभी तक बिजनौर से हरिद्वार और देहरादून जाने के लिए वाया नजीबाबाद होकर जाने की ही व्यवस्था है। बिजनौर से मंडावर होते हुए हरिद्वार और देहरादून के लिए बस नहीं है। यात्रियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजनौर डिपो इसकी तैयारी कर रहा है। हालांकि तीन बसें बिजनौर से नजीबाबाद होकर देहरादून के लिए भेजी जाती हैं। एआरएम ललित किशोर त्रिवेदी ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े छह बजे यह बस बिजनौर से वाया मंडावर होकर चलाई जाएगी। इसके अलावा तीन अन्य बसें बिजनौर नजीबाबाद होकर हरिद्वार और देहरादून के लिए चलाई गई हैं। इनका बिजनौर से चलने का समय सुबह साढ़े पांच, साढ़े छह, साढ़े सात और 11 बजे का है। इसके अलावा सुबह पांच बजे ऋषिकेश के लिए बस शुरू की जाएगी। साथ ही अन्य मार्गों का रूट मैप तैयार कर अन्य बसें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed