{"_id":"6221084255a0e71d7d634bc8","slug":"buses-will-not-be-sent-without-the-permission-of-the-headquarters-bijnor-news-mrt579134721","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय की अनुमति के बिना अब नहीं भेजी जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय की अनुमति के बिना अब नहीं भेजी जाएंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय की अनुमति बगैर नहीं भेजी जाएंगी बसें
बिजनौर। चुनाव में डिपो की 46 बसें गई हुई हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच परिवहन मुख्यालय की ओर से सभी डिपो को निर्देश जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि परिवहन निगम की बसों को स्थानीय मांग पर मुख्यालय की अनुमति के बिना उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
प्रशासन और अन्य की ओर से समय-समय पर निगम की बसों की मांग की जाती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। रैली या फिर दूसरे प्रयोजनों के लिए डिपो से संपर्क कर बसों की सीधे मांग की जाती है। अब परिवहन के अपर प्रबंधक निदेशक सरनीत कौर ब्रोका की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि बिना मुख्यालय की अनुमति के निगम की बसों को नहीं भेजा जाएगा। अगर मुख्यालय की अनुमति के बिना बस भेजी जाती है तो उस परिस्थिति में संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए देय धनराशि की वसूली संबंधित अधिकारी के वेतन से की जाएगी। कार्यालय सहायक प्रथम अनुज त्यागी ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से निर्देश आए हैं कि बिना मुख्यालय की अनुमति के बसें नहीं भेजी जाएंगी। हालांकि अभी तक प्रशासन और किसी अन्य के कहने पर बसें भेजी दी जाती हैं।