फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses were crowded, 27 thousand traveled

बसों में रही भीड़, 27 हजार ने की यात्रा

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Buses were crowded, 27 thousand traveled
बसों में रही भीड़, 27 हजार ने की यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। होली के बाद बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। लोग खड़े होकर बसों में सफर करने को मजबूर हैं। ज्यादा भीड़ होने से बिजनौर डिपो से सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली रूट पर बसों के चक्कर 20 से बढ़ाकर 50 कर दिए गए हैं। मगर डिपो पर यात्रियों की भीड़ बरकरार है। रविवार को डिपो से करीब 27116 यात्रियों ने सफर किया।
बिजनौर डिपो से रविवार को सभी रूटों पर 107 बसों का संचालन किया गया। यात्री ज्यादा होने से सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के यात्री ज्यादा होने से रविवार को बसों के चक्कर 20 से बढ़ाकर 50 कर दिए गए हैं। मेरठ के लिए डिपो से 16 बसों का संचालन किया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना न पड़े, लेकिन डिपो पर भीड़ ज्यादा होने से यात्री बस की इंतजार में इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद रूट पर बसों के चक्करों की संख्या 15 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। इसके साथ ही नजीबाबाद रूट पर भी करीब 10 चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। बसों के चक्कर बढ़ाने से भी यात्रियों की संख्या पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया है। इसके साथ ही डिपो से शनिवार को 21617 लोगों ने यात्रा की। रविवार को 27116 यात्रियों ने डिपो से सफर किया। एआरएम ललित त्रिवेदी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने से सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। पूरी कोशिश की जा रही है कि यात्रियों को सफर करने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed