फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Buses for Moradabad are not available from Badhapur

बढ़ापुर से नहीं मिलती मुरादाबाद के लिए बस

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Buses for Moradabad are not available from Badhapur
बढ़ापुर से नहीं मिलती मुरादाबाद के लिए बसें
विज्ञापन

बढ़ापुर। बढ़ापुर सिर्फ भौगोलिक रूप से ही दूर नहीं है, बल्कि व्यवस्थाओं ने भी अलग थलग कर रखा है। खासकर बस सेवा के मामले में। जी हां, बढ़ापुर मार्ग पर फिलहाल कोई रोडवेज की बस नहीं चल रही है। पहले दिल्ली के लिए दो बसें चलती थीं, लेकिन अब उनके भी पहिये थमे हुए हैं। मुरादाबाद के लिए बढ़ापुर से कभी बस चली ही नहीं, न ही कोई योजना है। बढ़ापुर के वाशिंदों को अगर कहीं आना-जाना पड़ जाए तो पहले नगीना आना पड़ेगा। वहीं से बस मिलती है।
जिले में उत्तर दिशा के अंतिम छोर की बात करें तो बढ़ापुर सीमा पर बसा हुआ है। बढ़ापुर को मंडल मुख्यालय से जोड़ने के लिए सीधे मुरादाबाद के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं है। मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को नगीना रोडवेज बस स्टैंड से बस पकड़कर पहुंचना पड़ता है। बढ़ापुर कस्बे और क्षेत्र की जनता के लिए बढ़ापुर से नगीना के लिए करीब दो दर्जन निजी बसों का संचालन होता है। देश की राजधानी दिल्ली व जिला मुख्यालय के लिए भी परिवहन विभाग की दो बसों का संचालन होता है। फिलहाल चुनावी ड्यूटी में लगी होने के कारण इन बसों का संचालन बंद है, लेकिन मंडल मुख्यालय मुरादाबाद के लिए परिवहन विभाग की यहां से कोई बस सेवा मुहैया नहीं है। काफी समय पूर्व यहां से मुरादाबाद के लिए परिवहन निगम की एक बस का संचालन शुरू भी हुआ था, लेकिन मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों के अभाव में परिवहन विभाग ने यह बस सेवा बंद कर दी थी। स्थानीय निवासियों ने परिवहन विभाग से कस्बे से मुरादाबाद व लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन...
अभी बस चुनाव में गई हुई है। यदि क्षेत्र में बस सेवा की समस्या है तो इस पर विचार किया जाएगा। वहां यात्रियों की संख्या यदि पर्याप्त रहती है तो बस सेवा भी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित त्रिवेदी, एआरएम।
सीधी बस सेवा की है जरुरत
शुभांकर गुप्ता का कहना है बढ़ापुर कस्बे व क्षेत्र के लोगों का मंडल मुख्यालय आने-जाने लगा ही रहता है इसलिए बढ़ापुर से सीधे मुरादाबाद के लिए रोडवेज बस की अत्यधिक आवश्यकता है।
पहले जाना पड़ता है नगीना
लक्ष्मण सिंह प्रजापति का कहना है कि कार्य के सिलसिले में मुरादाबाद जाने वाले लोग नगीना जाकर परिवहन का साधन तलाशते हैं यदि कस्बे से ही मुरादाबाद के लिए सीधे बस सेवा संचालित हो तो जनता को बहुत सुविधा मिलेगी।
घंटों करना पड़ता है इंतजार
मोहम्मद सरफूराही का कहना है कि मंडल मुख्यालय मुरादाबाद जाने के लिए नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर लंबे समय तक वाहन की बांट जोहनी पड़ती है यदि कस्बे से ही निर्धारित समय पर परिवहन की एक बस का भी संचालन हो तो कस्बावासियों को बहुत राहत मिलेगी।

बस सेवा शुरू होनी चाहिए
अमित कुमार गुप्ता का कहना है कि बढ़ापुर से मुरादाबाद जाने के लिए कस्बा वासियों को एक रोडवेज बस की अति आवश्यकता है बस संचालित होने पर स्थानीय यात्रियों को बहुत सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed