फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burnt effigies of SP MLA

सपा विधायक का पुतला फूंका

Thu, 22 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of SP MLA
बिजनौर में शास्त्री चौक पर रूचिवीरा का पुतला फूंकते जाट महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  अखिल भारतीय जाट महाभा ने पेद्दा कांड में एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में सपा विधायक रुचिवीरा का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एमपी सिंह ने कहा कि सपा विधायक ने उनको वोट न दिलाने वाले वकीलों व अन्य लोगों के नाम रिपोर्ट में दर्ज कराए हैं। कहा कि घटना के बाद भी गांव के घरों में तोड़फोड़ की गई है, लेकिन तोड़फोड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। एकपक्षीय कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की मांग की गई। इस दौरान सुमित, रोहित, आकाश बजरंगी आदि मौजूद रहे। वहीं बिजनौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पेद्दा कांड में सपा विधायक रुचि वीरा की भूमिका की निंदा की है। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा जैसे बाहरी तत्वों के जनपद में आगमन पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की गई।
परिषद के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनुज सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि पेद्दा की घटना के बाद निर्दोष लोगों पर पुलिस प्रशासन सपा सरकार के दबाव में आकर एकपक्षीय कार्रवाई कर रहा है। सदर विधायक द्वारा प्रयोग की जा रही भाषा की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगवाने, मामले में नामजद मां-बहनों को प्रताड़ित न होने देने, सरकारी अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने तथा उत्तेजित भाषण देकर भीड़ को भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अंकित कुमार, अभिजीत राणा, हेमेंद्र सिंह, दुष्यंत, अनुज, सुमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं युवा शिवसेना की हनुमान मंदिर पर हुई बैठक में पेद्दा कांड में विधायक व सत्ता के विरोध में हिंदुओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। 
अधिवक्ता ऐश्वर्य चौधरी मौसम को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की बात कही गई। नगर अध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। गांव के हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष आरके आर्य ने कहा कि पेद्दा कांड में पुलिस प्रशासन ऐश्वर्य चौधरी मौसम एडवोकेट को फंसाने की कोशिश कर रहा है। बेगुनाह हिंदुओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 किसी भी बेगुनाह को फंसाने या गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो युवा शिवसेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। संचालन रानू ठाकुर ने किया। बैठक में नगर अध्यक्ष अर्पित खन्ना, अशोक कुमार, रजत वर्मा, राजू, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed