{"_id":"621924dd4f42f3517935a905","slug":"burning-camphor-kept-in-mouth-set-fire-to-teacher-s-head-bijnor-news-mrt5783648125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में रखा जलता हुआ कपूर, शिक्षिका के सिर पर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह में रखा जलता हुआ कपूर, शिक्षिका के सिर पर लगाई आग
बिजनौर के बीएसए कार्यालय में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में आग लगाकर झूठे चमत्कारों के बारे में ज?
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
मुंह में रखा जलता हुआ कपूर, शिक्षिका के सिर पर लगाई आग
विज्ञापन
बिजनौर। बीएसए कार्यालय में चल रही विज्ञान कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागी शिक्षकों को ढोंगी बाबाओं और उनके झूठे चमत्कारों के बारे में बताया गया। इस दौरान शिक्षकों से समाज और बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखने का वचन लिया। प्रशिक्षक ने अपने मुंह में जलता हुआ कपूर रखा और एक शिक्षिका के सिर पर आग जलाकर उसके पीछे का सिद्धांत बताया।
कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागी शिक्षकों ने एयरो डायनेमिक्स से संबंधित जिज्ञासाओं को मास्टर ट्रेनर्स ने शांत किया। इसके साथ ही शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के विमानों को घर से बनाकर कार्यशाला में प्रस्तुति दी। कागज के विमानों को उड़ाकर उन पर हवा के प्रभावों का अध्ययन किया। प्रशिक्षकों ने कहा कि उड़ान के पीछे जो सिद्धांत हैं, उसको समझ कर बच्चों को जाकर समझाएंगे। कार्यशाला में कागज से एक रॉकेट बनाया, जिसे रबड़ बैंड की सहायता से उड़ाया गया। इलाहाबाद से आए प्रशिक्षक प्रमोद मिश्रा ने ढोंगी बाबाओं और उनके झूठे चमत्कारों की व्याख्या की। उन्होंने मुंह में आग लगा हुआ कपूर रख कर दिखाया। एक शिक्षिका के सिर पर आग जलाकर उसके पीछे का सिद्धांत बताया। सभी से वचन लिया कि वह समाज और बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में बीएसए जय करन यादव और कार्यक्रम प्रभारी शलभ शर्मा ने सभी को प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर सह प्रभारी गुलशन गुप्ता, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सह संयोजक मुजीब उर्रहमान, मनोज कुमार, मतीन अंसारी, विकेंद्र, प्रमोद मिश्रा, कृष्ण देव, अरविंद अहलावत, जयदीप मलिक, चित्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।