फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullion market gathered in the preparations for Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की मूर्ति की बिक्री शुरू, खूब आ रहे ग्राहक

Fri, 27 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bullion market gathered in the preparations for Janmashtami
बिजनौर में परमार्थ ज्वैलर्स की दुकान पर लड्ड गोपाल की मूर्ति खरीदती महिला। - फोटो : BIJNOR
जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा सराफा बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के स्वागत के लिए बाजार तैयार हो गए हैं। जहां सराफा बाजार में तरह-तरह की लड्डू गोपाल की मूर्ति, पालकी आदि मौजूद हैं, वहीं श्रद्धालु भी लड्डू गोपाल को घर लाने के लिए दुकान पर पहुंच रहे हैं। बाजार में चांदी की बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति खरीदने के लिए ग्राहक आ रहे हैं। काफी लोग घर के लिए तो कुछ लोग एक-दूसरे को उपहार में देने के लिए लड्डू गोपाल की मूर्ति खरीद रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यह मूर्ति घरों में स्थापित की जाएगी।
30 अगस्त को जन्माष्टमी है। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन अभी सभी त्योहारों पर कोरोना का प्रकोप है। कोरोना की दूसरी लहर में जनता को जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है, लेकिन अब बाजार में फिर से भीड़ आ रही है। जन्माष्टमी से सर्राफा बाजार में फिर से चहल पहल शुरू हो गई है। इस मौके पर चांदी की बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति की खूब बिक्री होती है। बाजार में सराफा ने अपने प्रतिष्ठानों पर लड्डू गोपाल की मूर्तियां सजा ली हैं। इनकी कीमत ढाई हजार से सात-आठ हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

बिक्री पहले से ज्यादा
प्रकाश ज्वैलर्स के मालिक संदीप वर्मा के अनुसार बाजार में लड्डू गोपाल की बिक्री पहले से अधिक है। कोरोना की बंदिश खत्म होने और कोरोना टीकाकरण होने की वजह से इस बार ज्यादा ग्राहक बाजार में हैं। इस बार व्यापार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी बिक्री का अनुमान
विकास अग्रवाल सराफ के अनुसार लड्डू गोपाल लेने के लिए ग्राहक आने शुरू हो गए हैं। बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस बार सहालग में अच्छी बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed