फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bulldozer roared, administration removed encroachment

जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared, administration removed encroachment
नजीबाबाद रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण पर चलता बुलडोजर। - फोटो : NAZIBABAD
गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध टैक्सी, बस स्टैंड और अतिक्रमण हटाए। प्रशासन का बुलडोजर चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कारोबारी स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम मनोज कुुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने ईओ नगर पालिका वीपी सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड, सीकेआई चौराहा क्षेत्र में अवैध टैक्सी, बस स्टैंड और स्थायी व अस्थायी कारोबारी प्रतिष्ठान हटाने का अभियान चलाया गया। बुलडोजर के पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बुलडोजर के माध्यम से रोडवेज के निकट प्राइवेट बस स्टैंड और टैक्सी यूनियन के कार्यालय सहित आसपास स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अभियान में रोडवेज बस स्टैंड के निकट अनाधिकृत रुप से लगे होर्डिंग, अवैध खोखे आदि हटाए गए।
विज्ञापन

अधिकांश लोगों ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने के अभियान में प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास, पॉलीथिन आदि जब्त की गई। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कानूनी कार्रवाई करने और अर्थदंड वसूलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चलेंगे अवैध वाहन स्टैंड
एसडीएम और सीओ ने तहसील के सामने फ्लाईओवर के नीचे प्राइवेट टैक्सी स्टैंड सहित नगर के विभिन्न अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे टैक्सी और बस स्टैंड हटाने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर वाहन स्टैंड पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डिपो के अंदर से संचालित करें बसें
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने परिवहन निगम कर्मचारियों को रोडवेज के बाहर अनाधिकृत रुप से रोडवेज बसें न रोकने के निर्देश दिए। अन्य डिपो की रोडवेज बसों का संचालन भी जाम की स्थिति को देखते हुए डिपो के भीतर से कराने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed