फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bull killed an elderly farmer in Bijnor and angry villagers created ruckus

Bijnor: सांड ने बुजुर्ग किसान को पटक-पटक कर मार डाला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

Fri, 16 Feb 2024 06:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 06:09 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक सांड ने बुजुर्ग किसान को पटक-पटक कर मार डाला। वहीं, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Bull killed an elderly farmer in Bijnor and angry villagers created ruckus
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना में एक छुट्टा सांड ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। इस दौरान किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने वृद्ध के शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मक्खूवाला निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान लल्लू सिंह ने शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने खेत में कई आवारा छुट्टा सांड को फसल खराब करते देखा तो वह सांड को भगाने में लग गया। इसी दौरान एक गुस्साए सांड ने बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला कर उसे जमीन पर कई बार पटककर मारा। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सांड जंगल की तरफ भाग गया। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने ग्राम अल्हेदादपुर से ग्राम बनी गणेश को जाने वाली सड़क पर वृद्ध किसान का शव रखकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही एसडीएम अवनीश कुमार त्यागी, पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक, तहसीलदार संतोष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक नगीना सुनील कुमार व नगीना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक हमबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें: UP: एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर से बरामद किए चार टाइम बम, एक आरोपी पकड़ा, पूछताछ में जावेद खोलेगा बड़े राज

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। एसडीएम अवनीश त्यागी का कहना है कि पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली हर संभव मदद कराई जाएगी। साथ ही बीडीओ को आवारा पशुओं को पकड़वाने के लिए पत्र लिख दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- देश में पूंजीपतियों की सरकार, किसानों को डराने का काम कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed