{"_id":"62cb1cd9ee3d7108ab7efacc","slug":"bukhara-power-station-will-increase-capacity-will-get-rid-of-overloading-bijnor-news-mrt596475056","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखारा बिजलीघर की बढ़ेगी क्षमता, ओवर लोडिंग से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखारा बिजलीघर की बढ़ेगी क्षमता, ओवर लोडिंग से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखारा बिजलीघर की बढ़ेगी क्षमता, ओवर लोडिंग से मिलेगी निजात
बिजनौर। जिला मुख्यालय के करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को जल्द ही ओवर लोडिंग के कारण होने वाली बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। दअरसल बुखारा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इस बिजलीघर पर पांच एमवीए का एक और नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। अब इस बिजलीघर की क्षमता 25 एमवीए हो जाएगी।
जनपद मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए दो बिजलीघर संचालित है। आधा शहर बुखारा और आधा शहर आवास-विकास बिजलीघर से जुड़ा हुआ है। दोनों बिजलीघरों की क्षमता से ज्यादा शहर में उपभोक्ता होने से गर्मी के दिनों में ओवरलोडिंग व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। शहर में 90 हजार से ज्यादा घरेलू, कॉमर्शियल, उद्योग आदि श्रेणी के उपभोक्ता है। इनकी आपूर्ति के लिए आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर बने हुए हैं, जिनकी अभी तक क्षमतावृद्धि 20-20 एमवीए की है। इस बार मानसून की देरी के कारण अच्छी बारिश न होने से शहर के उपभोक्ताओं को कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा है। इस समस्या को देखते हुए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शहर में नए बिजलीघर व बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति भेज रखा था। ऊर्जा निगम की बिजनौर डिविजन के एसडीओ प्रथम प्रदीप कुमार ने बताया कि बुखारा व आवास-विकास बिजलीघर की क्षमता वृद्धि होनी है। बुखारा बिजलीघर के लिए पांच एमवीए का एक ओर ट्रांसफार्मर आ गया है, जो सोमवार को रखा जाएगा। शहर के दूसरे बिजलीघर आवास-विकास की भी जल्द क्षमतावृद्धि होगी। इससे शहर के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
वर्जन...
बुखारा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि करते हुए पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर सोमवार दोपहर एक से चार बजे के बीच रखा जाएगा। इस दौरान इस बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में कटौती रहेगी। इससे काफी राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील है।
विज्ञापन
-प्रदीप कुमार, एसडीओ प्रथम