फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Building lying vacant, children being taught in another school

खाली पड़ा भवन, दूसरे विद्यालय में पढ़ाए जा रहे बच्चे

Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Building lying vacant, children being taught in another school
धामपुर के प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ातीं शिक्षामित्र। - फोटो : DHAMPUR
खाली पड़ा भवन, दूसरे विद्यालय में पढ़ाए जा रहे बच्चे
विज्ञापन

धामपुर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहे चार स्कूलों में से तीन स्कूलों को खत्म कर संविलियन शिवाजी प्राथमिक विद्यालय बनाया गया है। पर इस विद्यालय में शिक्षकों की ओर से बच्चों को नहीं पढ़ाया जा रहा है। बताया गया है कि इस स्कूल के बच्चों को यहां से हटाकर पुरानी तहसील के सामने स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट कर पढ़ाया जा रहा है। जबकि लाखों की लागत से बनी इन चारों स्कूूलों की नई विल्डिंग खाली पड़ी है।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से बीईओ कैंपस में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के चार स्कूलों (तिलक प्राथमिक स्कूल, शिवाजी प्राथमिक स्कूल, गोपाल कृष्ण गोखले और सरोजनी नायडू प्राथमिक स्कूल) का पिछले सत्र में ही भवन तैयार हुआ है। इनमें से ही तीन स्कूलों को खत्म कर केवल एक संविलियिन स्कूल शिवाजी प्राथमिक स्कूल संचालित किया जा रहा है। लेकिन इस स्कूल के नए भवन में बच्चों को पढ़ने का सौभाग्य नहीं मिल रहा है। इस स्कूल के बच्चों को नगर के दूसरे कंपोजिट विद्यालय में शिफ्ट कर पढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को जब स्कूल में कार्यरत शिक्षिका सुबोध कुमारी और सुनीता देवी से जानकारी की तो उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें अधिकारियों का जैसा आदेश मिला है, वह आदेशों का पालन कर बच्चों की पढ़ाई करा रही हैं। जबकि बीईओ नगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed