फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Building a great nation is possible only through Vidur policy'

‘विदुर नीति से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण संभव’

Wed, 16 Nov 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
'Building a great nation is possible only through Vidur policy'
बिजनौर के गंज दारानगर में श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज विदुर नीति वाद विवाद प्रतियोगिता की वि? - फोटो : BIJNOR
‘विदुर नीति से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण संभव’
विज्ञापन

गंज दारानगर। श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज विदुर कुटी के वार्षिक अधिवेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इसके साथ ही विदुर नीति वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सात विद्यालयों के 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तनिष्का ढाका, भूमि अजीता, जाह्नवी, शिवम, रचित राठी, राजकुमार, कबूलबरा आदि ने महात्मा विदुर की नीतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि महात्मा विदुर की नीतियों पर चलकर श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण संभव हो सकता है। विदुर कुटी इंटर कॉलेज के तनिष्का ढाका ने प्रथम स्थान, अलीना प्रवीन ने द्वितीय स्थान व मोहम्मद दिलशाद तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता महाराज सिंह एडवोकेट व संचालन अरुण त्यागी एवं रवि प्रकाश आर्य ने किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार विशेष अतिथि पूर्व डीपी सिंह मास्टर राजपाल सिंह वरिष्ठ पत्रकार उपजा जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी राकेश कुमार शर्मा चारु राजपूत आदि रहे। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक जहीर आलम, ज्ञानेंद्र कुमार, बबीता सिंघल, कमलेंद्र, सुमित, प्रशांत शर्मा, मेघना शर्मा, प्रेरणा शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed