फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSP removes district president for poor performance in elections

चुनाव में कम सदस्य जीतने पर बसपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज

Thu, 06 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
BSP removes district president for poor performance in elections
चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बसपा जिलाध्यक्ष को हटाया
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बसपा के कम सदस्य आने की जिलाध्यक्ष पर गाज गिर गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह जितेंद्र सागर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
चुनाव में एक एक वार्ड में बसपा के कई प्रत्याशी आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। कई जगह टकराव की नौबत आ गई थी। मायावती से पैसों के बल पर एक वार्ड में कई प्रत्याशी उतारने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद पर यह गाज गिरी है। बसपा ने जिला पंचायत के चुनाव में 39 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। पांच सदस्य ही चुनाव जीतकर आए हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दस सदस्यों के जीतने का दावा करते रहे पर उनकी कोई सूची जारी नहीं की। बसपा नेताओं के मुताबिक चुनाव के दौरान एक-एक वार्ड में बसपा के कई कई प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

एक ही वार्ड से तीन तीन बसपा के तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे थे। कई वार्डों में अपने को बसपा प्रत्याशी साबित करने के लिए इन प्रत्याशियों में मारपीट की भी नौबत आ गई थी। बसपा का झंडा लगाकर ये नेता चुुनाव लड़ रहे थे। यही वजह रही कि बसपा ज्यादा सदस्य नहीं जीत पाई। वार्ड में एक-एक प्रत्याशी ही लड़ रहा होता तो कई प्रत्याशियों के चुनाव जीतने की उम्मीद थी। बसपा के नेताओं में पार्टी सुप्रीमो मायावती को शिकायत की थी कि प्रत्याशियों से पैसे लेकर एक ही वार्ड में पार्टी ने कई प्रत्याशी चुनाव मैैदान में उतारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह इन आरोपों को गलत बताकर विरोधियों की साजिश बताते रहे। शिकायत के बाद बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पर गाज गिर गई है। उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। जितेंद्र सागर को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बसपा के मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी धनीराम सिंह ने राजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटाने व जितेंद्र सागर के नया जिलाध्यक्ष बनने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed