{"_id":"6314ee00180fed46530a7ab9","slug":"bsp-mp-heard-the-problems-gave-assurance-of-assurance-dhampur-news-mrt603887215","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सांसद ने सुनीं समस्याएं, दिया आश्वासन का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सांसद ने सुनीं समस्याएं, दिया आश्वासन का भरोसा
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने रविवार को क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने सांसद को अवगत कराया कि इस बार बारिश के कम होने से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बारिश कम होने की स्थिति में जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराने, बिजली के बिलों को पूरी तरह से माफ कराने की मांग की। सांसद ने अधिकारियों से वार्ता कर निदान कराने का भरोसा दिया है।
बसपा सांसद रविवार को दिल्ली से धामपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उसका स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। क्षेत्र के दिनेश कुमार ने कहा कि इस बार बारिश होने से धामपुर क्षेत्र सूखा जोन हो गया है। किसानों को फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सांसद से जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराने, बिजली के बिलों को शत प्रतिशत माफ कराने की मांग की है। राजपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की कई नदियां ऐसी हैं जो वर्तमान में सिंचाई विभाग के नक्शे से गायब होती नजर आ रही हैं। हर साल सिंचाई विभाग की ओर से करोड़ों के इस बाबत अधिकारियों की ओर से प्रोजेक्ट तैयार कर सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। सांसद ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी से फोन पर वार्ता कर लोगों की समस्याओं का निदान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष नाजिम अलवी, पूर्व महासचिव विजय पाल सिंह, लव कुश कुमार, नईम उद्दीन पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रधान शादिक भाई, सलीम, राकेश कुमार, भूरे, दीपक गुर्जर आदि मौजूद रहे।