फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSP MP gave assurance of all possible help

बसपा सांसद ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
BSP MP gave assurance of all possible help
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद ने बृहस्पतिवार को रयान फाउंडेशन द्वारा संचालित अस्थायी कोविड ऑक्सीजन अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों से जानकारी प्राप्त की और उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि वह अपनी सांसद निधि से अब तक दो साल में 10 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए अपने क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दे चुके हैं। साथ ही वह अपनी तनख्वाह में से भी वह इस महामारी से निपटने के लिए हर माह साठ हजार की रकम दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि जो काम सरकार दावे करने के बाद भी अभी तक धरातल पर नहीं उतार सकी, उस कार्य को फाउंडेशन के सदस्यों ने देश को करके दिखा दिया है। बताया गया कि उन्होंने यहां के बाद नगीना सीएचसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रयान फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अस्थायी कोविड अस्पताल को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रयान फाउंडेशन के कमाल अहमद, नाजिम अहमद, भूपेन्द्र शर्मा सोनू, बसपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सागर, रियाज अहमद , दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed