फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSF jawan dies due to illness

Bijnor News: बीएसएफ जवान का बीमारी के चलते निधन

Thu, 15 Jan 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies due to illness
बीएसएफ के जवान जोगेंद्र का फाइल फोटो
नहटौर। गांव मजहरपुर निवासी बीएसएफ जवान जोगेंद्र कुमार रवि (35) पुत्र चमन प्रकाश सिंह का लिवर की बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। वह बीएसएफ की 193 बटालियन में असम के शिलांग में तैनात थे। बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली के बीएलके मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात जवान का पार्थिव शरीर गांव लाया गया जिससे परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को गांव पहुंचे बीएसएफ जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद गंगा बैराज घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजन रजत ने बताया कि जोगेंद्र कुमार लगभग 13 वर्ष पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी रचना और पांच वर्षीय पुत्र अयांश है। जवान के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव का माहौल गमगीन है।

बीएसएफ के जवान जोगेंद्र का फाइल फोटो

बीएसएफ के जवान जोगेंद्र का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed