फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BSA will investigate the work done in schools

बीएसए करेंगे स्कूलों में हुए कार्यों की जांच

Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BSA will investigate the work done in schools
बीएसए करेंगे स्कूलों में हुए कार्यों की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने जिलाधिकारी को प्रशासकों के कार्यकाल में लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूलों में टाइल्स कार्य में बरती गई अनियमितताओं की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच सौंपते हुए उन्हें आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
नजीबाबाद निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जनपद बिजनौर के ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की कई ग्राम पंचायतों में प्रशासकों के कार्यकाल में जो धनराशि खर्च की गई है, उनमें काफी अनियमितताएं बरती गई हैं। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने के बावजूद लाखों रुपये के टाइल्स कार्य कराये गए, जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, लेकिन शौचालय तथा स्कूलों के कमरों आदि में टाइल्स लगवाना दिखाकर लाखों रुपये की धनराशि निकाली गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में उनके द्वारा जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई तो मोहम्मदपुर देवमल के कई अधिकारियों ने जांच के नाम पर उन्हें गुमराह किया। आरोप है कि सही प्रकार से जांच नहीं की गई। यह भी जानने की कोशिश नहीं की गई कि जो कार्य स्कूलों में लॉकडाउन के दौरान ग्राम पंचायत में कार्य कराये गए हैं, वे सही हैं अथवा गलत। जिन कार्यों के लिए धनराशि आहरित की गई है, वे कार्य हुए भी हैं या नहीं। शिकायतकर्ता ने बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी जांच जिलाधिकारी बिजनौर को आई जिलाधिकारी बिजनौर ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के सरकारी स्कूलों में प्रशासकों के कार्यकाल में हुए टाइल्स कार्यों की जांच के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed