फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bring aadhar number, get free saplings

आधार नंबर लाओ,निशुल्क पौधों को खाली जमान में लगाओ

Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bring aadhar number, get free saplings
आधार नंबर लाओ, मुफ्त में पौधे ले जाओ
विज्ञापन

धामपुर। ‘आधार नंबर लाओ और मनचाही संख्या में पौधे मुफ्त ले जाओ’। नहटौर विकास क्षेत्र की ग्राम सभा भवानीपुर तरकौला के प्रधान सुभाष सिंह रवि ने गांव में इस बाबत मुनादी कराई है।

प्रधान ने कहा कि भवानीपुर पंचायत में दो गांव चाकरपुर और भवानीपुर तरकौला शामिल है। दोनों गांवों में करीब दस हजार पौधों को रोपित करने का लक्ष्य है। ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। केवल पौध लेने के लिए ग्रामीणों को अपना आधार नंबर उपलब्ध कराना होगा। पंचायत में अब तक एक हजार से अधिक पौधों को रोपित किया जा चुका है। यदि पौधे कम पड़ते हैं तो और लाकर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कुल मिलाकर जहां भी खाली जमीन है, ग्रामीणों को वहां पर पौधों को रोपित करने को प्रेरित किया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि ऐसा करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। प्रधान ने बताया कि वह अब तक करीब 150 से ज्यादा लोगों को दो हजार से ज्यादा पौधे बांट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed