फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Breath distributing Mashloob to the infected

संकट के साथी : कोरोना संक्रमितों को सांसे बांट रहे मशलूब, ऐसे बचा रहे लोगों की जिंदगियां

Wed, 12 May 2021 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Breath distributing Mashloob to the infected
 मशलूब अहमद - फोटो : amar ujala

एक तरफ कोरोना महामारी में कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी मशलूब अहमद जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हैं। वे अपने स्तर से संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक 80 सिलिंडर उपलब्ध करा चुके हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती बेगम सराय निवासी मशलूब अहमद बैटरी व इंवर्टर बनाने का कार्य करते हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी होने पर उन्होंने अपना कार्य बंद कर दिया। वे बताते हैं कि कुछ लोग उनके पास खाली सिलिंडर लेकर ऑक्सीजन मांगने के लिए आए तो उन्होंने लोगों की जरूरत को महसूस किया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में ऑक्सीजन भर कर तीमारदारों को देने लगे। इसके बाद वह पीछे नहीं हटे और जिस किसी साधन से उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध होती वह अपने पैसे से खरीदते हैं और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि कुछ लोग जो ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं उन्हें कालाबाजारी छोड़ कर संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा जिंदगी बचाई जा सके।


संकट की इस घड़ी में किसी को भी जात-पात और धर्म नहीं देखना चाहिए। अगर किसी से किसी तरह का मनमुटाव भी नहीं है तो उसे भूलाकर लोगों की मदद करनी चाहिए, जैसे भी हो एक-दूसरे की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed