{"_id":"62bf4009856d0c420a1f4a6c","slug":"brahmpal-singh-is-earning-profit-by-doing-organic-farming-bijnor-news-mrt595260138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपाल सिंह जैविक खेती कर कमा रहे मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपाल सिंह जैविक खेती कर कमा रहे मुनाफा
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट कार्यालय में खेती में उत्कृष्ट कार्य करने किसान ब्रह्मपाल सिंह को सम्मानित कर?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपाल सिंह जैविक खेती कर कमा रहे मुनाफा
बिजनौर । किसान ब्रह्मपाल सिंह एक दशक से ज्यादा समय से जैविक खेती कर रहे हैं। वह खेती करने के साथ उत्पादित फसलों को बाजार में स्वयं बेच रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ रही है। उत्कृष्ट कार्य करने पर किसान ब्रह्मपाल सिंह को जिलाधिकारी उमेश मिश्र व उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने सम्मानित किया।
ग्राम अगरी निवासी किसान ब्रह्मपाल सिंह वर्ष 2001 से जैविक खेती कर रहे हैं। गत वर्ष से वह एफपीओ के जरिये खेतों में जैविक हल्दी उत्पादन कर उसका प्र्रसंस्करण कर उसे बाजार में 280 रुपये प्रति किग्रा विक्रय करते है। इसके साथ वह जैविक बासमती चावल (पीबी1718) एवं गुड़ और सिरका का विक्रय कर मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से उनके घर का संपूर्ण भोजन गोबर गैस प्लांट की गैस का इस्तेमाल कर बनता है। इसके अलावा किसान ब्रह्मपाल ने नलकूप चलाने के लिए मोबाइल सोलर यूनिट लगा रखी है।
मिट्टी जांच को खोली प्रयोगशाला
किसान ब्रह्मपाल सिंह ने एफपीओ पर एक भूमि परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की है। प्रयोगशाला में किसान अपने खेती की मिट्टी लाकर उसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश पीएचसी ईसी सल्फर, जिंक बोरन, कॉपर, कार्बन जीवांश आदि की जांच करा सकते हैं।