फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Booths will be built in all schools, vaccination will be faster

ज्यादातर स्कूलों में लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका

Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Booths will be built in all schools, vaccination will be faster
सभी स्कूलों में बनेंगे बूथ, तेज होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 14 उम्र तक के किशोरों के टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए बुधवार को ज्यादातर स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिले में अभी तक 34312 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है। जीवन रक्षक टीका लगवाने वाले किशोरों का आंकड़ा बढ़ाने के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 12 से 14 उम्र तक के 155999 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलेभर में 16 मार्च से 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। जिसके चलते अभी तक 34312 किशोरों को वैक्सीन लगी है। जो कुल लक्ष्य का 22 फीसदी है। 20 मई के आसपास फिर से स्कूल बंद हो जाएंगे। जिससे किशोरों को टीका लगाने में परेशानी आएगी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादातर किशोरों को स्कूल बंद होने से पहले कोरोनारोधी टीका लगाया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जिले के ज्यादातर स्कूलों में कैंप लगाएगा। जिले में मंगलवार को आईएमआई का सत्र समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद टीकाकरण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

परिवार में सभी ने लगवाई वैक्सीन
आनंद विहार कॉलोनी निवासी सताक्षी ने बताया कि एमडी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का डर नहीं है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी
ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी आयुषी ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन जरूरी है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है।
वैक्सीन को लेकर कोई डर नहीं
ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी आर्यन ने बताया कि वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भय नहीं है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है।

ज्यादा से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाने का प्रयास : डॉ. अशोक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 12 से 14 उम्र तक के किशोरों के टीकाकरण को तेजी देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बुधवार से जिले के ज्यादातर स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाई जा सके। स्कूल बंद होने से पहले ज्यादातर किशोरों को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed