फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Book of Ujjal floor released in Sherkot

.......अभी तक जो नहीं उभरा वो मंजर देखना चाहा

Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Book of Ujjal floor released in Sherkot
शेरकोट। शेरकोट में डॉ. नईम सागर बिजनौरी मरहूम की किताब उजालों की मंजिल का विमोचन किया गया। इस दौरान मुशायरे का भी आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने कलाम पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डॉ. नईम के सुपुत्र और नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर खुर्शीद अनवर बेग ने अपने विवाह के अवसर पर पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा सरदार अफ़जल बेग ओर मसूद अख्तर बेग भी आयोजन में रहे। मुशायरे में नगीना से आए अतहर शकील ने अपना कलाम पेश किया, उन्होंने कहा, महक सांसों में चेहरे को गुल ए तर देखना चाहा, अभी तक जो नहीं उभरा वो मंजर देखना चाहा। खालिद शेरकोटी ने डा. साग़र बिजनौरी की याद में कहा, दिल था शफ़ाफ़ आईने जैसा उसका किरदार मुखलिसाना था। जाने माने शायर तय्यब आजाद शेरकोटी ने कहा, नजर आता नहीं इमकान ताशदीद ए ताल्लुक का, जहां वो हैं वहां पर हद हमारी खत्म होती है। अन्य शायरों में नगीना से इमरान सागर, धामपुर से कारी राशिद हमीदी, शेरकोट से शफकत भारती, फुरकान अंसारी, हशमत राही, अफजल शेरकोटी, तारिक शेरकोटी, खालिद शेरकोटी, बशारत उल्ला बशर, अब्दुर्रहमान शाद आदि ने अपना कलाम पेश किया। प्रोग्राम की अध्यक्षता दिल्ली से आए डा. सईदउद्दीन कासमी ने की और संचालन तय्यब आजाद शेरकोटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed