फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   book exhibition organized

पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
book exhibition organized
नजीबाबाद के पुस्तकालय स्थापना दिवस पर आयोजित हवन। - फोटो : NAZIBABAD
पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। सरस्वती पुस्तकालय के स्थापना दिवस पर हवन-पूजन और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साहित्यकारों ने दुर्लभ पुस्तकों की प्रदर्शनी की सराहना की।

सरस्वती पुस्तकालय के प्रधान उमापति गर्ग, प्रभारी मंत्री अजय जैन के नेतृत्व में पुस्तकालय का स्थापना दिवस मनाया गया। पंडित मनोज कुमार ने हवन पूजन कराया। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रांतीय पार्षद सदस्य लीना सिंघल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने एक शताब्दी पूर्व स्थापित सरस्वती पुस्तकालय में उपलब्ध ज्ञान के भंडार को अद्वितीय बताया। स्थापना दिवस संगोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गोयल, रामनाथ राजपूत, जितेंद्र जैन, प्रदीप डेजी, अजय जैन, प्रफुल्ल वशिष्ठ, सुनील वशिष्ठ, शिवकुमार अरोड़ा ने विचार व्यक्त किए। प्रधान उमापति गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हिमांशु जैन, लीना सिंघल, आशीष सिंघल, सुरेंद्र जेटली पुस्तकालय समिति के संरक्षक बने। पंडित मनोज कुमार ने पुस्तकालय की आजीवन सदस्यता ली।

नजीबाबाद में सरस्वती पुस्तकालय की पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं मुख्यअतिथि लीना सिंघल।

नजीबाबाद में सरस्वती पुस्तकालय की पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं मुख्यअतिथि लीना सिंघल।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed