फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bolero driver killed in road accident

सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत

Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bolero driver killed in road accident
सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। राजनगर के समीप बोलेरो व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुक्रवार रात 12.30 बजे हाईवे स्थित गांव राजनगर के पास बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला की गांव बहादुरपुर थाना पाकबड़ा जिला मुरादाबाद निवासी भूपाल 24 वर्ष पुत्र मोती सिंह बोलेरो से जसपुर से अफजलगढ़ की ओर जा रहा था। अफजलगढ़ शुगर मिल से गन्ना डालकर हरजिंदर पुत्र आशा सिंह निवासी मलकंदपुर गढ़ी थाना रेहड़ अपने घर जा रहा था। पुलिस ने तुरंत दोनों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते भूपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में भूपाल की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed