फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bol Bam and every-every Mahadev echo on every side

हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव की गूंज

Sat, 02 Mar 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 02 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bol Bam and every-every Mahadev echo on every side
हल्दौर से तिरंगे के साथ कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में महाशिवरात्रि नजदीक आने के साथ ही कांवडि़यों का सैलाब उमड़ने लगा है। हर तरफ बोल बम-बम, हर-हर महादेव की गूंज है। कांवड़ियों की सेवा के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम, जलपान आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जजी चौक के पास स्थित शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख मयंक मयूर ने किया। कहा इस तरह के शिविर सभी को समरसता की भावना से जोड़ते हैं। विश्व हिंदू परिषद के अनिल ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर चार मार्च तक चलेगा। शिवभक्तों के लिए शिविर में भोजन, चाय, रात में ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। कहा कि संगठन के कार्यकर्ता कांवड़ियों की सेवा में दिन रात मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान प्रदीप चौहान, अमित राणा, कटार सिंह, दीपक चौहान, सुनील वर्मा, जितेंद्र चौधरी, रामपाल सिंह, संजीव चौधरी, संजीव भटनागर, हितेश राघव, अरविंद, मुनेंद्र, नेमपाल, अखिलेश, भारत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर में शुक्रवार को कांवड़ियों के भोले के जयकारों के साथ नगर से गुजरना क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ को देश के तिरंगे से सजाया हुआ है। नगर क्षेत्र से अलीगढ़, बुलंदशहर, खुर्जा, हापुड़, गजरौला, हसनपुर, धनौरा, स्याना, गाजियाबाद आदि क्षेत्र के कांवड़िये निकलते हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए नगर क्षेत्र में अनेक स्थानों का शिविर लगाए गए हैं। रामलीला मैदान में सोशल वेलफेयर क्लब व रामलीला सेवक मंडल के तत्वावधान में लगाए शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़िये रुककर सेवा ले रहे हैं।
शिविर में भक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए सभी तरह की सुविधा का ध्यान रखा गया है। शिविर में अमित गोयल भगत जी, पवन कुमार पावटी वाले, प्रमोद अग्रवाल, दीपक मित्तल, राकेश गुप्ता, राजकुमार बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, बृजेश कौशिक आदि का पूरा सहयोग रहा। नहटौर रोड पर रेलवे फाटक पर, स्याऊ चांदपुर रोड पर सरगम टाकिज के पास, गांव स्याऊ आदि में अनेक स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा में शिविर लगाए गए हैं।
कोतवाली देहात में हरिद्वार से कांवड़ व जल लेकर अपने गंतव्य मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर व बुलंदशहर आदि जनपद के कांवड़िये व शिवभक्त नेशनल हाईवे नजीबाबाद से होते हुए कस्बा कोतवाली देहात क्षेत्र से गुजरते हैं। कांवड़ियों बम-बम भोले व हर-हर महादेव के नारे लगाते चल रहे हैं। उनके हर-हर महादेव व बम-बम भोले की गूंज से कस्बा कोतवाली देहात क्षेत्र शिवमय हो गया।
इस बार ज्यादातर कांवड़ियों पर तिरंगा लगा हुआ है।
कांवड़ियों के निशुल्क सेवा के लिए ब्लॉक प्रांगण में जनपद बुलंदशहर के शेरपुर गढ़वा के ग्रामीणों ने निशुल्क भोजन भंडारे का आयोजन कर रखा है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, हिंदूपुर, कोतवाली, फुलसंदा, महमूदपुर भावता, दौलताबाद आदि स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारों का आयोजन किया गया है।

महादेव के भक्तों पर चढ़ा देशभक्ति का रंग
बिजनौर। भगवान भोले के भक्तों पर महाशिवरात्रि पर देशभक्ति का रंग भी चढ़ा हुआ। कांवड़ों पर शिवभक्त तिरंगा लहराकर चल रहे हैं। तिरंगा कांवड़यात्रा में देशभक्ति का रंग भी घोल रहा है। डीजे पर भी महादेव की महिमा के साथ साथ देशभक्ति गीत भी खूब बजाए जा रहे हैं। इन गीतों की धुन पर थिरकते हुए भोले के भक्त कांवड़ लेकर आ रहे हैं।

महाशिवरात्रि का रंग शिव के भक्तों पर चढ़ा हुआ है। अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बुलंदशहर, बरेली आदि जिलों के कांवड़िये जिले से होकर जाने लगे है। इन कांवड़ियों पर महादेव की भक्ति के साथ साथ देशभक्ति का रंग भी चढ़ा है। लगभग सभी कांवड़ पर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। कांवड़ियों के साथ चलने वाले उनके साथी हाथों में बड़े तिरंगे लेकर चल रहे हैं। कांवड़ यात्रा में हर हर महादेव के साथ साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंज रहे हैं। जिले के भक्तों ने भी हरिद्वार जाने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने टोली बनाकर हरिद्वार कूच किया। इनके वाहनों पर डीजे भी लगा रहा। डीजे पर देशभक्ति गीत बजते रहे। कांवड़ शिविरों में भी तिरंगा लगाया गया है। शनिवार को श्रद्धालु कांवड़ लाने हरिद्वार रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed